फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रमुख मनोज सिंह समेत दो की खुली हिस्ट्रीशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शातिर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के क्रम में एसपी अनुराग आर्य ने दो और अपराधियों की हिस्ट्रीशीट संबंधित थानों में खुलवा दी है। इसमें एक पूर्व ब्लाक प्रमुख समेत दो शातिर अपराधी शामिल हैं। एसपी की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप है।
विज्ञापन

दीदारगंज थाना क्षेत्र के आमगांव निवासी ठाकुर मनोज सिंह पुत्र रघुपति सिंह के खिलाफ एसपी के निर्देश पर हिस्ट्रीशीट खोल दी गई है। ठाकुर मनोज सिंह मार्टीनगंज ब्लाक के प्रमुख रह चुके हैं और इन पर ठगी के कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने गोवध मामले में समीर पुत्र यूनुस निवासी धौरहरा थाना कोतवाली जीयनपुर की भी हिस्ट्रीशीट खोल दी है। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि दोनों अपराधी शातिर है। इन पर और कड़ी कार्रवाई को लेकर हिस्ट्रीशीट खोली गई है। जल्द ही इन अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें