फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बलरामपुर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सिधारी थाना क्षेत्र के चंडेश्वर गांव के पास मंगलवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

चंडेश्वर गांव निवासी रोशन गुप्ता (26) पुत्र दिनेश गुप्ता रात करीब 11 बजे अपने पहलवान ढाबे से विनीत (27) और उमेश (48) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। गांव की सड़क पर उनकी बाइक की एक कार से टक्कर हो गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रोशन गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। विनीत और उमेश का इलाज चल रहा है।
रोशन के परिवार में पत्नी रागिनी, एक पुत्र और गर्भ में एक बच्चा है। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच शुरू की। सिधारी थाना प्रभारी शशिचंद चौधरी ने बताया कि कार चालक की तलाश जारी है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

निजामाबाद। तहबरपुर थाना क्षेत्र के सोफीपुर बाजार के पास 18 अप्रैल को मोपेड सवारों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी। इस घटना में मोपेड सवार दोनों व्यक्ति घायल हो गए थे। इसमें एक की मौत हो गई।


भिलौली गांव निवासी इजहार अहमद (52) और उनके मित्र शकील अहमद (45) 18 अप्रैल को मोपेड से घर जा रहे थे। सोफीपुर बाजार के पास कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां इजहार की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। मंगलवार को निजी अस्पताल के चिकित्सक ने भी उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।



इजहार के परिवार में 6 बेटियां और 4 बेटे हैं। उनके पुत्र अरबाज ने कार चालक के खिलाफ नामजद तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। तहबरपुर थाना प्रभारी सुदेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शकील का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें