फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शराब के सेल्समैन को धमकी का मामला, थाने में शिकायत, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 23 Apr 2025 06:33 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

शराब के सेल्समैन को धमकी देने का आरोप लगा है। थाने में शिकायत के बाद पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। थानाध्यक्ष की माने तो दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अतरौलिया थाना क्षेत्र के अतरैठ बाजार में देसी शराब की दुकान पर एक व्यक्ति ने सेल्समैन के साथ दुर्व्यवहार किया। धमकी दी और लूट का प्रयास किया। लोगों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ, लेकिन आरोपी भाग गया।

विज्ञापन


सेल्समैन ओमप्रकाश यादव ने बताया कि अतरैठ बाजार निवासी एक व्यक्ति आए दिन हंगामा करता है और मुफ्त में शराब मांगता है। विरोध करने पर उसने गाली-गलौज की। जान से मारने की धमकी दी और दुकान लूटने की कोशिश की।

ओमप्रकाश ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भाग गया। शराब दुकान के मालिक राणा रुद्र प्रताप सिंह ने अतरौलिया थाने में शिकायत पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें