फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर किया धार्मिक भावना भड़काने वाला पोस्ट

विज्ञापन
ध०र्मिक भावना भड़काने में गिरफ्तार पप्पू। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना वायरस नामक संक्रामक रोग से राहत और बचाव में पूरा तंत्र लगा हुआ है। वहीं कंधरापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला एक छात्र नेता फेसबुक के जरिए लोगों की धार्मिक भावना भड़काने वाला पोस्ट किया। मामला संज्ञान में आने पर आरोपी के विरूद्ध कंधरापुर थाने में केस दर्ज कराई गयी। पुलिस मंगलवार को आरोपी छात्र नेता को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दी।
विज्ञापन

सीओ सिटी इलामारन के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पप्पू यादव पुत्र राजेंद्र यादव है। वह कंधरापुर थाने के हरिहरपुर गांव का निवासी है। उसके पास से वह फोन भी बरामद हुई। जिससे उसने धार्मिक भावना भड़काने वाला पोस्ट किया था। सीओ ने बताया की शांति व्यवस्था के दृष्टिगत सोशल मीडिया सेल आजमगढ़ द्वारा सतर्क निगरानी के क्रम में एक व्यक्ति द्वारा फेसबुक पर धार्मिक भावनाओं को भड़काने और सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास में आपत्तिजनक पोस्ट किया जाना पाया गया। जिस पर सोशल मीडिया सेल द्वारा पुलिस अधीक्षक को अवगत कराते हुए साइबर सेल को उपरोक्त आपत्तिजनक पोस्ट का विवरण उपलब्ध कराया गया। एसपी के आदेश पर आरोपी के खिलाफ कंधरापुर थाने में केस दर्ज कराई गयी। मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक कंधरापुर ने पप्पू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें