आजमगढ़। उद्यान विभाग किसानों को सौ रुपये में आठ तरह की सब्जियों के बीज वाली मिनी किट मुहैया कराएगा। इससे किसान अपने खेतों में हरी सब्जियां तैयार करेंगे। बीज किट खरीद पर किसानों को 50 रुपये देने होंगे। वहीं 50 रुपये सरकार की ओर अंशदान दिया जाएगा। जिले में एक हजार किसानों को इसका लाभ दिया जाना है।
लगातार सब्जी की कीमतें बाजार में बढ़ती जा रही हैं। इससे गरीब तबके लोग सब्जी खरीदने में असमर्थ रहते हैं। उसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने किचन गार्डेन सेट परियोजना संचालित की है। इसमें किसानों को जिला उद्यान विभाग की तरफ से बीज की मिनी किट उपलब्ध कराई जाएंगी। इसमें आठ तरह की सब्जियों के बीज होंगे। सरकार ने यह किट किसानों के लिए सौ रुपये में मुहैया कराना तय किया है। 50 रुपये का अनुदान भी मिलेगा। जिले में इस योजना से एक हजार किसानों को लाभ दिया जाएगा। हालांकि विभाग बीज की मांग कर रहा है। बीज आने के बाद किसानों को दिया जाएगा।
0
योजना को संचालित करने के लिए शासन स्तर से बजट मुहैया हो गया है। जल्द ही किसानों को बीज की मिनी किट दी जाएगी। अभी मौसमी सब्जियों के बीज की मांग की गई है। बीज आने के बाद एक हजार किसानों को मुहैया कराया जाएगा।-दिनेश सिंह, प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी, आजमगढ़।