फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में गड़बड़ी पर नायब तहसीलदार को घेरा

विज्ञापन
सगड़ी तहसील पर मतदाता सूची को लेकर प्रदर्शन करते बलिया कल्याणपुर के ग्रामीण। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के बिलरियागंज ब्लाक अंतर्गत बलिया-कल्याणपुर और लाडो गांव के ग्रामीणों ने मतदाता सूची से सैकड़ों महिला-पुरुषों का नाम गायब करने का आरोप लगाते हुए बीएलओ के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके साथ ही नायब तहसीलदार का घेराव किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बीएलओ और प्रधान ने मताधिकार से वंचित करने के लिए मतदाता सूची से नाम काट दिए हैं। ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर कहा कि दोनों ही ग्राम पंचायतों में सैकड़ों लोगों के नाम मतदाता सूची से गायब हैं। ऐसा जानबूझ कर किया गया है। एसडीएम से मिलने के लिए शाम चार बजे ग्रामीण उनके आवास पर पहुंच गए। होमगार्डों ने समझा-बुझाकर तहसील कार्यालय पर भेजा। यहां पर ज्ञापन दिया। ग्रामीणों को सलाह दी गई कि तीन दिन का समय बचा है। आप ब्लॉक बिलरियागंज पहुंचकर अपनी आपत्ति दर्ज कराएं। एडीओ पंचायत बिलरियागंज को मामले में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान मिर्जा सेराज बेग, सुमित्रा, मनसा, बीना, सेराज, अनीस अहमद,अब्दुल, रामनिवास, नागेश्वर, मनोज आदि रहे। वहीं, बीएलओ नवीन मिश्र ने बताया उनके ऊपर लगाया जा रहा आरोप बेबुनियाद है। वह चाहते हैं कि जो लोग बाहर रहते हैं और जिन लड़कियों की शादी हो गई है उनका भी नाम वोटर लिस्ट में पड़ जाए। ऐसा न करने पर मेरे ऊपर गलत आरोप लगाया जा रहा है। मतदाता सूची में यदि किसी का नाम छूटा हुआ है तो साक्ष्य प्रस्तुत करें उनका नाम भी सूची में डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें