फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: एक शिक्षक, तीन कक्षाएं और 27 छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
पवई। सरकार और शिक्षा विभाग के सरकारी स्कूलों को बेहतरीन सुविधाएं देने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। शिक्षा क्षेत्र पवई के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेलवाई में एक शिक्षक, तीन कक्षाएं और 27 छात्र-छात्राएं हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि एक ही समय में तीनों कक्षाएं एक शिक्षक कैसे संचालित कर सकता है। बच्चे भी जब मन आता है तब आते और चले जाते हैं। अभिभावकों का कहना है कि यहां बच्चों का भविष्य संवरने के बजाए अंधकार मेें जा रहा है। इस स्कूल में लंबे समय से स्टाफ की कमी चल रही है। यहां एकमात्र सहायक अध्यापक ही कार्यरत है। एकमात्र अध्यापक के भरोसे ही यहां तीन कक्षाएं चल रही हैं। जबकि इस स्कूल में बच्चों की संख्या 27 पर अटकी है। विद्यालय में कक्षा छह में तीन, कक्षा सात में नौ और कक्षा आठ में 15 छात्र-छात्राएं हैं। अमर उजाला की टीम ने सोमवार को इसकी पड़ताल की तो 1.33 बजे विद्यालय में एक भी छात्रा नहीं मिला। शिक्षक रोशन लाल ने बताया कि गर्मी की वजह से बच्चे जल्दी ही चले गए हैं। हम ही अकेले शिक्षक हैं जो कक्षा छह, सात व आठ तीनों कक्षाओं में अकेले पढ़ाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें