फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से हुई एक और मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में शुक्रवार को एक और मौत हो गई। राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती एक वृद्ध महिला ने शुक्रवार की सुबह दम तोड़ दिया। तीसरी लहर में तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के कोरोना नोडल डॉ. नियाज हसन ने बताया कि मेंहनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली 62 साल की एक महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। उसे सांस फूलने की बीमारी थी। बृहस्पतिवार को उसकी हालत गंभीर हुई तो परिजन उसे लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। शुक्रवार की सुबह वृद्धा ने दम तोड़ दिया। मृतका का अंतिम संस्कार कोरोना गाइड लाइन के अनुरूप कराने को लेकर बैग में पैंक कर परिजनों को सौंप दिया गया। तीसरी लहर के तहत जिले में यह तीसरी तो राजकीय मेडिकल कालेज में दूसरी मौत है। इसके पहले कंधरापुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने मेडिकल कालेज में दम तोड़ा था तो वहीं एक अन्य की मौत जहानागंज थाना क्षेत्र में होम आइसोलेशन के दौरान हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें