फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: कोरोना से हुई एक और मौत, तीसरी लहर में मृतकों की संख्या तीन

Fri, 21 Jan 2022 03:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में शुक्रवार को एक और मौत हो गई। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुई एक वृद्ध महिला ने शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार के लिए शव को बैग में पैक कर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के कोरोना नोडल डॉ. नियाज हसन ने बताया कि मेंहनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक 62 वर्षीया महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। उसे सांस फूलने की बीमारी थी। गुरुवार को उसकी हालत गंभीर हुई तो परिजन उसे लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे।

जहां डॉक्टरों ने उन्हें कोरोना वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया। शुक्रवार की सुबह वृद्धा ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि मृतका का अंतिम संस्कार कोरोना गाइड लाइन के अनुरूप कराने को लेकर बैग में शव पैंक कर परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी लहर के तहत जिले में यह तीसरी तो राजकीय मेडिकल कॉलेज में दूसरी मौत है। इसके पहले कंधरापुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ा था तो वहीं एक अन्य की मौत जहानागंज थाना क्षेत्र में होम आइसोलेशन के दौरान हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें