जनपद के विभिन्न थानों द्वारा बुधवार को चलाये गए चेकिंग अभियान में 465 वाहनों का चालान किया गया वहीं 16 वाहन सीज कर दिये गये। चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो से एक लाख रुपये बरामद हुए। इसके संबंध में संतोषजनक जवाब न मिलने पर उक्त धनराशि जब्त कर ली गई।
जनपद के कुल 64 स्थानों पर चेकिंग की गई जिसमें 2010 वाहनों को चेक किया गया। बिना नंबर प्लेट की गाडी चलाने, यातायात के नियमों का पालन न करने व बाइक पर तीन सवारी चलने तथा बिना हेलमेट के चलने वाले 465 वाहनों का चालान किया गया। 16 वाहन सीज किए गए। उधर, थाना प्रभारी रौनापार ने चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन को रोका। तलाशी में वाहन स्वामी पन्नेलाल यादव निवासी कोईली खाल थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर के पास से एक लाख रुपये बरामद हुए। बरामद रुपयों के संबंध में पूछने पर वह कोई संतोषजनक प्रपत्र नहीं दिखा सके। इस पर पुलिस ने रुपये जब्त कर लिए।