अहरौला। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर के नेतृत्व में बुधवार को अहरौला, अतरौलिया के अभयपुर, भैरौदासपुर, कौडिया, उसुरपुरवा, मझौली में बुधवार को जन चौपाल लगाई गई। इसमें अरुण ने समस्याओं को सुना और निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
कहा कि पार्टी शोषित, वंचित, पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के हक की लड़ाई लड़ रही है। देश में वन नेशन वन इलेक्शन के साथ वन एजुकेशन भी लागू होना चाहिए। आज शोषित पिछड़ा और दलित वर्ग सुभासपा से जुड़ता जा रहा है। सभी युवा पदाधिकारी और कार्यकर्ता आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। सामाजिक न्याय और हक-अधिकार की लड़ाई को और अधिक मजबूती दें। जब तक हक और अधिकार नहीं मिलेगा, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। कहा कि सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर जीरो पावर्टी योजना के माध्यम से जिस गरीब के पास मड़ई है, पहली फेज से ऐसे 15 लाख परिवार को छत और फ्री में राशन देने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार गुप्ता, दीपक कुमार सिंह, ललित वर्मा, विमल यादव, मोहन राजभर आदि मौजूद रहे।