फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Accident: आजमगढ़ में हादसे...एक की मौत, दो घायल, टायर फटने से ट्रक से टकराई एंबुलेंस; पिकअप में मिला शव

Thu, 12 Feb 2026 10:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: अहरौला और अतरौलिया थाना क्षेत्र में हुए हादसे में दो लोगों ने अपनी जान गंवा दी। वहीं, दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों का इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है।
विज्ञापन
भीषण सड़क हादसे में एक की मौत (सांकेतिक)। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर टायर फटने से अनियंत्रित एंबुलेंस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। इसमें चालक सहित दो लोग घायल हो गए, जबकि महोलिया खजुआ थाना बड़हलगंज जिला गोरखपुर निवासी उत्तम यादव उर्फ गुड्डू (22) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीएचसी अहरौला भेजा।

विज्ञापन


डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल लखनऊ में मरीज को छोड़कर बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे बड़हलगंज गोरखपुर जा रही प्राइवेट एम्बुलेंस का टायर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 203.9 पर ब्रस्ट हो गया। इससे एंबुलेंस अनियंत्रित हो गई। चालक वाहन संभाल पाता कि सामने सामने चल रहे ट्रक के पीछे से टकरा गया। 

इसमें एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। एंबुलेंस का चालक बाछेपार थाना बड़हलगंज निवासी अनिल (23) व उसके साथ बैठा अंजान शहीद मोहिउद्दीनपुर थाना जीयनपुर निवासी राकेश कुमार (29) घायल हो गए। एंबुलेंस में बैठा तीसरा व्यक्ति उत्तम यादव उर्फ गुड्डू की मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन


लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौला में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि सुबह लगभग 7:30 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटना हुई। एम्बुलेंस का टायर फटने से आगे चल रहे ट्रक में टकरा गई। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

पानी की टंकी निर्माण में लगे श्रमिक की मौत, पिकअप में मिला शव
अतरौलिया थाना क्षेत्र के भीलमपुर छपरा गांव में जल निगम के पानी की टंकी निर्माण में कार्यरत सुरेंद्र राम (32) की अबूझ हाल में मौत हो गई। शव बृहस्पतिवार की भोर में 4 बजे पिकअप वाहन में मिला। मेंहनगर थाना क्षेत्र के घिनहापुर निवासी सुरेंद्र राम पानी की टंकी निर्माण में मजदूर का काम कर रहे थे। उनके भाई सूरज ने बताया कि बृहस्पतिवार की भोर में करीब 04 बजे फोन पर सूचना मिली कि सुरेंद्र का शव एक पिकअप में पाया गया है। 

सुरेंद्र ठेकेदार शंकर के अधीन मजदूरी कर रहे थे। वे एक पुत्री के पिता थे। परिवार वाले घटना के कारणों से अनभिज्ञ हैं और पुलिस से उचित जांच की मांग कर रहे हैं। थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें