फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार प्रधानाचार्यों का एक दिन का वेतन रोका, मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। डीआईओएस ने बृहस्पतिवार को पूर्ववाह्न 11.30 बजे सदर तहसील, निजामाबाद व मार्टीनगंज व अपराह्न 2.30 बजे बूढ़नपुर, फूलपुर, लालगंज एवं मेहनगर में स्थित अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य संग बैठक की। इस दौरान ऑनलाइन पढ़ाई व प्रवेश को लेकर उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं बैठक में चार विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के अनुपस्थित मिलने पर नाराजगी जताते हुए उनका एक दिन का वेतन अवरूद्ध करते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

डीआईओएस डा. वीके शर्मा ने अशासहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों संग बैठक की। उन्होंने निर्देश दिया कि समस्त माध्यमिक विद्यालयों में पीटीए की बैठक नियमानुसार कराएं। 18 अगस्त से कक्षा 9 से 12 तक दूरदर्शन व स्वयं प्रभा चैनल के माध्यम से वीडियो वर्चुअल कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उक्त प्रसारण कार्यक्रम की सूचना पीटीए के माध्यम से अभिभावकों को प्रदान की जाए। साथ ही सभी अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को दें और एक रजिस्टर बना लें। चैनल स्वयं देखें तथा बच्चों को देखने हेतु प्रेरित करें। छात्र-छात्राओं के नामांकन हेतु विद्यालय गेट पर बैनर, पोस्टर लगवाएं। उन्होंने कहा कि धानाचार्य सुनिश्चित कर लें कि कोई भी शिक्षक कर्मचारी यदि अवकाश पर है या विद्यालय के कार्य को लेकर बाहर गया है तो प्रतिदिन उसकी एंट्री लाग बुक पंजिका पर अंकित करें।
इन विद्यालयों के प्रधानाचार्य रहे अनुपस्थित
गांधी इंटर कॉलेज किशनदासपुर, श्री राम राष्ट्रीय इंटर कॉलेज जहानागंज, श्री यदुनंदन इंटर कॉलेज खासबेगपुर, श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज बरदह के प्रधानाचार्य अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें