फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल पूर्व शौचालय की भूमि चिह्नित, अब तक शुरू नहीं हुआ निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
पल्हना ब्लाक के मियापुर बासदेवा गांव में करीब डेढ़ वर्ष पूर्व सामुदायिक शौचालय बनाने के लिए भूमि तो चिह्नित कर ली गई लेकिन आज तक वहां कार्य शुरू नहीं हो सका। इसकी शिकायत मिलने पर जिला पंचायती राज अधिकारी ने सख्ती दिखाई है। उन्होंने जल्द से जल्द कार्य प्रारंभ कराने के लिए निर्देश दिए हैं। यदि ऐसा नहीं होता है तो संबंधित के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरों की तर्ज पर गांवों में भी सामुदायिक शौचालय बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक ग्राम पंचायत में शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। गांव में स्वयं सहायता समूह को शौचालयों की नियमित सफाई व देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन के निर्देश के बाद जिला प्रशासन इसके लिए भूमि चिह्नित कर निर्माण शुरू करा दिया है। वहीं स्वयं सहायता समूह मियापुर बासदेव विकास खंड पल्हना ने डीपीआरओ के यहां शिकातय दर्ज कराई थी। जिसे लेकर जांच की गई तो पता चला कि ग्राम पंचायत मियापुर बासदेवा में लेखपाल एवं राजस्व निरीक्षक द्वारा सामुदायिक शौचालय के निर्माण के लिए जमीन चिह्नित कर दी गई है लेकिन ग्राम विकास अधिकारी मनीष कुमार पटेल द्वारा कार्य आज तक शुरू नहीं कराया गया है। इसे लेकर डीपीआरओ ने कहा कि यदि समय से कार्य शुरू नहीं किया गया तो इनके विरूद्घ साक्ष्यों सहित अनुशासनिक कार्रवाई किए जाने के लिए जिला विकास अधिकारी को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें