फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कभी पकड़ता था सांप खुद हुआ शिकार, सर्पदंश से नाई की मौत, परिवार में छाया मातम

Sun, 06 Apr 2025 09:39 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

सांप पकड़ने का काम करने वाले व्यक्ति को जहरीले सांप ने काट लिया। जानकारी के अनुसार उसने जब सांप को पकड़ा तभी सांप ने उसे काट लिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते जहर शरीर में फैल गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल है।
 
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतवारा बड़ा पूरा गांव में रविवार को एक दुखद घटना में 30 वर्षीय मोहम्मद राशिद पुत्र मोहम्मदज् जैश की सांप के काटने से मौत हो गई। राशिद, जो पेशे से नाई था, सांप पकड़ने का भी काम करता थे।

विज्ञापन

रविवार की दोपहर बेलइसा कॉलोनी में सांप पकड़ने गए राशिद को जहरीले सांप ने हाथ पर काट लिया।

जानकारी के अनुसार, राशिद को पहले भी कई बार सांप काट चुके थे और वह हर बार काटे गए स्थान को चीरकर खून निकालकर ठीक हो जाता था। लेकिन, इस बार जहर शरीर में तेजी से फैल गया, जिससे वह अचेत हो गया। परिजन उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन काफी समय बीत जाने के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। राशिद दो पुत्रों  का पिता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें