फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News : पुलिस विभाग की साइबर टीम को सलाम, 109 लोगों के चोरी गए मोबाइल लौटाए, जनता बोली थैंक्यू

Sun, 06 Apr 2025 05:57 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

पुलिस ने एक बार फिर मुस्कान लौटाई और गुम हुए 109 मोबाइल फोन को उनके मालिकों को सौंपा। इसके साथ ही संदेश भी दिया कि मोबाइल अगर गुम हो तो तत्काल इसकी शिकायत सीईआईआर पर करें। अब तक इनकी मदद से 1555 फोन स्वामियों को मिल चुके हैं।
विज्ञापन
चोरी गया मोबाइल लौटाते हुए पुलिस अधिकारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस विभाग की साइबर टीम ने लोगों के गुम हुए 109 मोबाइल फोन वापस लौटाए तो फोन मालिकों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। लौटाए गए मोबाइल फोन की कीमत लगभग 23 लाख रुपये बताई गई है, जिसमे अलग-अलग कंपनी के मोबाइल शामिल है। वहीं, पुलिस ने वर्ष 2024 में अब तक कुल करीब दो करोड़ 80 लाख रुपये कीमत के 1555 एंड्रायड मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को सौंप चुकी है।

विज्ञापन


एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि जनपद में माह फरवरी 2024 से गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें गुमशुदा मोबाइल धारकों द्वारा सीईआईआर पोर्टल पर आनलाइन अपनी शिकायत दर्ज की जाती है। पुलिस द्वारा माह फरवरी 2024 से मार्च 2025 तक कुल 1555 एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद किए। जिसकी कीमत करीब दो करोड़ 80 लाख रुपये है।

पुलिस बरामद कर मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द कर चुकी है। बताया कि मार्च 2025 में पुलिस की ओर से जनपद में खोए हुए कुल 109 एंड्रायड मोबाइल फोन बरामद किए। जिसकी कीमत लगभग 23 लाख रुपये है। फरवरी 2024 से फरवरी 2025 तक के 14 महीनों में पुलिस ने 1446 मोबाइल फोन बरामद कर स्वामियों को सौंपे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें