फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पहले दिन आगरा, वाराणसी, गोरखपुर और मिर्जापुर मंडल ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
सुखदेव पहलवान स्टेडियम में बास्केट करने की को​शिश करता ​खिलाड़ी। स्रोत- खेल विभाग
विज्ञापन
खेल निदेशालय व उत्तर प्रदेश बास्केटबाल एसोसिएशन की ओर से राज्य स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ।
विज्ञापन

प्रतियोगिता 14 सितंबर तक चलेगी। इसमें प्रदेश के 15 मंडलों की टीमें शामिल हुईं। पहले दिन आगरा, वाराणसी, गोरखपुर और मिर्जापुर मंडल ने जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लालगंज, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। क्रीड़ा अधिकारी सिराजुद्दीन ने बुके, बैज और स्मृति चिह्न देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
प्रतियोगिता का पहला मैच आगरा और अयोध्या मंडल के बीच खेला गया। इसमें आगरा मंडल ने अयोध्या मंडल को 30-07 से हराया। दूसरे मुकाबले में वाराणसी मंडल ने बस्ती मंडल को 21-06 से शिकस्त दी।
विज्ञापन

तीसरे मैच में गोरखपुर मंडल ने बरेली मंडल को 37-03 के बड़े अंतर से पराजित किया। चौथे मुकाबले में मिर्जापुर मंडल ने प्रयागराज मंडल को 15-02 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता में अलीगढ़, कानपुर, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, चित्रकूटधाम, बस्ती, अयोध्या, वाराणसी, मिर्जापुर, प्रयागराज, गोरखपुर, मेरठ, आगरा और आजमगढ़ मंडल की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला।
प्रतियोगिता का संचालन क्रीड़ाधिकारी व प्रतियोगिता शिकायत-निदान अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने किया। इस अवसर पर जिला बास्केटबाल संघ के सचिव नवल कुमार, जिला जिम्नास्टिक्स सचिव लक्ष्मण प्रसाद, जिला हैंडबाल संघ के सचिव केएम श्रीवास्तव, भोला त्रिपाठी, भूपेंद्र वीर सिंह, मो. इरफान, मिथिलेश यादव, करन श्रीवास्तव, गुड़िया, अरविंद कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें