फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम के सिर से उठा मां का साया: फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, सुबह का मंजर देख दहल गया पूरा परिवार

Fri, 11 Sep 2026 03:47 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ में एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होने पर पुलिस जांच में जुट गई। हालांकि अभी परिवार की तरफ से कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। 
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के तियरा गांव में शुक्रवार सुबह 27 वर्षीय विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान तनु सिंह पत्नी अनिकेश सिंह के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार सुबह नींद से उठने के बाद घर के लोगों ने तनु का शव फंदे से लटका देखा। जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी तियरा गांव पहुंच गए। तनु मूल रूप से पियरिया, बलिया की रहने वाली थी। जून 2023 में उसका विवाह तियरा गांव निवासी अनिकेश सिंह के साथ हुआ था। पति परदेश में रहकर काम करते हैं। तनु घर पर बुजुर्ग सास-ससुर और करीब ढाई साल के बच्चे के साथ रहती थी।

इसे भी पढ़ें; खुशी के घर पसरा मातम: रातभर बेटी को खोजता रहा परिवार, सुबह इस हाल में मिली लाश; एक महीने पहले आई थी ननिहाल
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें