फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत पर परिजनों ने चक्काजाम कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। थाने से चंद कदम दूरी पर स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम पर आपरेशन कराने वाली महिला की मौत पर आक्रोशित हुए परिजनों ने अस्पताल के सामने मुख्य मार्ग पर शव रख कर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर पहुंची रानी की सराय थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त करवाया।
विज्ञापन

मेंहनगर थाना क्षेत्र के सपनहर रुद्रपुर गांव निवासिनी 28 वर्षीया सुनीता देवी पत्नी अनुराग सरोज बच्चेदानी का आपरेशन कराने के लिए दो जनवरी को रानी की सराय के जगरनाथ सराय स्थित प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती हुई थी। आपरेशन के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। मंगलवार की सुबह उसे रेफर कर दिया गया। परिजन उसे लेकर अन्यत्र जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर अस्पताल पर मुख्य मार्ग पर शव रख कर चक्काजाम कर दिया। जाम की सूचना पर रानी की सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन देते हुए जाम समाप्त करा दिया। थाने पर मुकदमा दर्ज होने में हीलाहवाली पर परिजन पुन: आक्रोशित हो गए और अस्पताल पर पहुंच कर तोड़फोड़ की। चक्काजाम कर दिया। उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला आने पर सीओ सिटी सिद्धार्थ तोमर मौके पर पहुंचे और अस्पताल संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक रानी की सराय दिलीप कुमार सिंह का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और शव को पीएम के लिए भेजा जा रहा है। पीएम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें