फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कागजों में क्षमता बढ़ा कर 25 की जगह 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगा दिया

विज्ञापन
आईजीआरएस पर किया गया मामले का निस्तारण। संवाद
विज्ञापन
चक्रपानपुर। आईजीआरएस के मामलों को लेकर शासन-प्रशासन भले ही गंभीर है, लेकिन बिजली निगम के अधिकारी जरा भी गंभीर नहीं हैं। 25 केवीए के ट्रांसफॉर्मर की पहले कागजों में क्षमता बढ़ा दी, फिर 11 दिन बाद बाद क्षमता वृद्धि की जरूरत नहीं की रिपोर्ट लगा दी।
विज्ञापन

जहानागंज ब्लॉक के जलालपुर गांव निवासी अजय कुमार ने बताया कि निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए गांव में लगा 25 केवीए के ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाने को लेकर बीते 31 मार्च को आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। अधिशासी अभियंता पंचम सठियांव ने 10 अप्रैल को बिना स्थलीय जांच के एसडीओ जहानागंज और जेई अवगत कराने पर रिपोर्ट में उन्होंने 25 की जगह 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगा दिया। इसकी जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने अजय कुमार के माध्यम से 11 अप्रैल को दोबारा आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। दूसरी बार अधिशासी अभियंता ने 25 केवीए के ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि की आवश्यकता नहीं की रिपोर्ट लगाकर शिकायत का निस्तारण कर दिया। हकीकत में करीब दस दिनों से ट्रांसफॉर्मर जला पड़ा है। दूसरी ट्रांसफॉर्मर से बिजली की आपूर्ति की जा रही है।

इसको मैं दिखवाता हूं, हो सकता है ट्रांसफॉर्मर लग गया हो या प्रस्तावित हो। इसकी जांच कराई जाएगी। राधेश्याम यादव, एक्सईएन पंचम।

आईजीआरएस पर किया गया मामले का निस्तारण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें