फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: सही काम के लिए भी गिड़गिड़ा रहे विधायक, सरकार दे रही भ्रष्टाचार को बढ़ावा- ओमप्रकाश

Tue, 07 Sep 2021 12:36 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने आजमगढ़ जिले के भुजहीं मोड़ स्थित बौद्ध विहार के मैदान में सोमवार को रैली को संबोधित किया। यहां उन्होंने यूपी सरकार पर हमला बोला।
विज्ञापन
ओम प्रकाश राजभर (फाइल फोटो)। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने आजमगढ़ जिले के जहानागंज में सोमवार को पार्टी की रैली में भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। थानों पर जमकर दलाली हो रही है और गरीबों का शोषण किया जा रहा है। इस सरकार में सही काम कराने के लिए भी विधायकों को गिड़गिड़ाना पड़ रहा है।

विज्ञापन


भुजहीं मोड़ स्थित बौद्ध विहार के मैदान में सोमवार को सुभासपा की रैली में उन्होंने कहा कि पुलिस निरंकुश हो गई है। गरीबों की आवाज को जबरदस्ती दबाया जा रहा है। हमारी पार्टी शुरू से ही गरीबों व असहायों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करती रही है। तानाशाहों के विरुद्ध सीना तान कर खड़ी रही है।

कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। लोगों को बताएं कि इस सरकार में गरीबों की कोई जगह नहीं है। यह केवल पूंजीपतियों के लिए कार्य कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कभी धर्म के नाम पर तो कभी जाति के नाम पर लोगों को लड़ाने वाली यह पार्टी फिर से लोगों को गुमराह करके सत्ता में काबिज होने का सपना देख रही है। हम उसके नापाक मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। जो देश हित और लोगों की भलाई के लिए काम करेगा, हम उसी को समर्थन देंगे। अध्यक्षता प्रभाकर जायसवाल व संचालन वकील चौरसिया ने किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें