फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Politics: मंत्री बनने के बाद आजमगढ़ पहुंचे ओमप्रकाश राजभर, अखिलेश और गुड्डू जमाली को लेकर कही बड़ी बात

Wed, 06 Mar 2024 07:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

UP Politics: प्रदेश की योगी सरकार में काबिना मंत्री बनने के बाद ओमप्रकाश राजभर पहली बार आजमगढ़ पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष को लेकर कटाक्षा किया। धनंजय सिंह के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोर्ट अपना काम कर रहा है, हम अपना काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
काबिना मंत्री ओमप्रकाश राजभर का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का बुधवार को आजमगढ़ में आगमन हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सठियांव टोल प्लाजा के पास उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान ओमप्रकाश राजभर ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव और पूर्व विधायक शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली पर एक बार फिर निशाना साधा।

विज्ञापन


जमाली के सपा में शामिल होने के सवाल का जवाब देते हुए राजभर ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि मेरे सामने गुड्डू जमाली को सपा ज्वाइन कराया गया और जब गुड्डू को मुबारकपुर से टिकट देने की बात आई तो अखिलेश यादव ने अपनी जाति वाले को टिकट दे दिया। अखिलेश ने गुड्डू जमाली को भगा दिया। उन्होंने अखिलेश यादव पर हमलावर होते हुए कहा कि जिस व्यक्ति के पास कोई ईमान न हो गुड्डू जमाली वहीं पर घुटना टेक दिए। 

धनंजय सिंह के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोर्ट अपना काम कर रहा है, हम अपना काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम एनडीए के साथ हैं। एनडीए 2024 का चुनाव जीतेगा विपक्ष के पास कोई ताकत नहीं है कि वह लड़ाई लड़ पाए। आजमगढ़ से सपा प्रत्याशी का नाम घोषित नहीं होने पर के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वह (अखिलेश यादव) उनकी पार्टी है वह अपने पार्टी के मालिक हैं। हम लोग एनडीए के साथ हैं एनडीए की बात करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें