रौनापार थाना क्षेत्र के बघावर गांव के पास बीते 19 अप्रैल को बाइक की चपेट में आकर वृद्धा घायल हो गई थी। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार की सुबह वृद्धा की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बघावर गांव निवासी राजकुमारी देवी (62) बीते 19 अप्रैल को घर के पास ही सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में राजकुमारी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराए। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उन्हें हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। इस पर परिजन उन्हें प्राइवेट अस्पताल में ले गए। यहां भी हालत में कोई सुधार न होने पर परिजन उन्हें घर लेकर चले गए। घर पर रविवार की सुबह वृद्धा की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतका तीन पुत्रों की पिता थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।