बलरामपुर। शहर कोतवाली के कदमघाट के पास बृहस्पतिवार की सुबह तमसा नदी में एक वृद्ध का शव मिला। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को नदी से निकलवाया। शव की पहचान सिधारी थाना क्षेत्र के रहने वाले वृद्ध के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने शव को पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक बुधवार से ही घर से लापता था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
शहर कोतवाली के कदमघाट पर बृहस्पतिवार की सुबह आसपास के लोगों ने शव उतराया हुआ देखा। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कवायद शुरू कर दिया। कुछ ही देर में शव की पहचान सिधारी थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव निवासी 70 वर्षीय फुल्लीराम पुत्र सुदई के रूप में हुई। परिजन भी कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार मृतक बुधवार से ही घर से लपता थे और वे उनकी तलाश में जुटे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन पुत्र व एक पुत्री के पिता बताया गए हैं।