फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 75 वर्षीय वृद्घ की हुई मौत, तीसरी लहर में मृतकों की संख्या हुई 12 17-19-48

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कालेज व सुपर फैसिलिटी अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित एक वृद्ध ने बुधवार की रात दम तोड़ दिया। इससे पहले कोरोना की तीसरी लहर में आजमगढ़ में छह, मऊ में चार व गाजीपुर के एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। बुधवार तक 265 संक्रमित पाए गए थे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के कोरोना नोडल डॉ. नियाज हसन ने बताया कि मऊ निवासी 75 वर्षीय वृद्ध को दो फरवरी को गंभीर अवस्था में भर्ती किया गया था। कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आने पर उन्हें उसी दिन आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान बुधवार की रात 12.10 बजे वृद्ध की मौत हो गई। कोरोना गाइड लाइन के तहत शव पैक कर परिजनों को सौंप दिया गया। तीसरी लहर में जिले में मृतकों की संख्या 12 पहुंच गई है। डॉ. नियाज ने बताया कि राजकीय मेडिकल कालेज में कोरोना से अब तक 11 मौतें हो चुकी हैं। जिसमें सात महिलाएं व चार पुरुष शामिल हैं। इसके अलावा एक मौत जहानागंज कस्बा में होम आइसोलेशन में हुआ है। बुधवार की रात एक और मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें