फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश: हथियारबंद बदमाशों ने घर पर बोला हमला, गर्भवती महिला समेत पांच घायल, दहशत में पूरा परिवार

Wed, 04 Aug 2021 09:48 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

अरारा गांव निवासी सचिन पुत्र ईश्वरचंद की गांव में ही एक व्यक्ति से पुरानी रंजिश चली आ रही है। सचिन का आरोप है कि मंगलवार रात साढ़े नौ बजे के करीब 20 से ज्यादा हथियारबंद लोग उसके घर पर आ धमके।
विज्ञापन
हमले की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के अरारा गांव में मंगलवार की देर रात पुरानी रंजिश में एक व्यक्ति के घर पर हथियारबंद बदमाशों ने हमला बोल दिया। गर्भवती महिला समेत पांच लोगों की जम कर पिटाई की गई। पीड़ित परिवार रात में ही गंभीरपुर थाने पर तहरीर लेकर पहुंचा लेकिन उन्हें बैरंग वापस भेज दिया गया। पुलिस ने कार्रवाई के बजाए मेडिकल करा कर आने की बात कही। घटना से पीड़ित का पूरा परिवार दहशत में है। 

विज्ञापन


अरारा गांव निवासी सचिन पुत्र ईश्वरचंद की गांव में ही एक व्यक्ति से पुरानी रंजिश चली आ रही है। सचिन का आरोप है कि मंगलवार रात साढ़े नौ बजे के करीब 20 से ज्यादा हथियारबंद लोग उसके घर पर आ धमके। बदमाशों ने घर में मौजूद परिवार के सदस्यों की जम कर पिटाई की। बहन को घर से बाहर घसीट कर मारा पीटा। वह तीन माह की गर्भवती है। वहीं मां के सिर में गंभीर चोट आई है। चाचा व दोनों चाची की भी बदमाशों ने पिटाई की। सचिन की मां और बहन की हालत गंभीर है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रात में ही पीड़ित गंभीरपुर थाने पर तहरीर लेकर पहुंचा लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करने के बजाए मेडिकल करा कर आने की बात कह उन्हें  बैरंग लौटा दिया। पुलिस द्वारा सुनवाई न किए जाने से पीड़ित का पूरा परिवार दहशत में है। वहीं हमलावरों के हौसले बुलंदी पर है। सचिन का कहना है कि हमलावर कभी भी फिर से हमला कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में मिला युवक का शव

निजामाबाद के महर्षि दत्तात्रेय आश्रम के सामने आम के बाग में बुधवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना पर निजामाबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

निजामाबाद के इस्टामरगंज गांव निवासी शंभूनाथ यादव (42 )  मुम्बई में रह कर ट्रक चलाता था। कोरोना संकट के कारण वह घर पर ही रह रहा था। बुधवार सुबह वह महर्षि दत्तात्रेय आश्रम के सामने स्थित आम के बाग में रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिला। मृतक दो पुत्र व एक पुत्री का पिता था। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें