फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अफसरों का पसीना छूट जाएगा...': ओमप्रकाश राजभर ने ली चुटकी, बोले- अपराधियों के पोषक हैं विपक्षी दल

Sun, 17 Aug 2025 05:52 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

UP Politics News: कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने आजमगढ़ में आयोजित जनचौपाल में विपक्षी दलों और उनके कार्यकाल पर जमकर निशाना साधा। कहा कि भाजपा और सुभासपा मिलकर जनता को सरकारी योजनाओं से जोड़ना चाहती हैं।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Azamgarh News: सुभासपा प्रमुख और प्रदेश सरकार में पंचायती राज विभाग के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित जनचौपाल कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी, खासकर सूर्यघर योजना को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया। 

विज्ञापन


उन्होंने शायरी सुनाई, कहा तुम तो ठहरे झील के पानी की तरह, दरिया बनते तो बहुत दूर निकल जाते। इस शायरी के जरिए उन्होंने लोगों को समझाने और प्रेरित करने की कोशिश की।

जनचौपाल में संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए उन्होंने कई कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी और संगठन को और सशक्त बनाने का मंत्र दिया। इसी के साथ उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। ओपी राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2027 से 2047 तक का विजन देश के सामने रख रहे हैं, जबकि विपक्ष 2027 तक ही सिमट कर रह गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष पर साधा निशाना

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विधानसभा में विपक्षी दल की एक महिला विधायक ने मुख्यमंत्री को अपराध मुक्त प्रदेश बनाने के लिए धन्यवाद दिया था, जबकि उसी विधायक के पति की अपराधियों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। इसके बावजूद उस विधायक को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। 

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष अपराधियों का संरक्षण करने का काम करता है। उन्होंने 2012 से 2017 तक के कार्यकाल को दंगों का दौर बताते हुए कहा कि अब प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत है। उन्होंने कहा, जिस दिन अधिकारियों को पता चलेगा कि आप ओपी राजभर के साथ हैं, तो उनका पसीना छूट जाएगा। आप बस मोबाइल से हमें अपना दर्द बताइए, अधिकारी कुर्सी पर नहीं टिक पाएंगे। 

कार्यक्रम के बीच ओपी राजभर शायराना अंदाज में भी नजर आए। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार गुप्ता, हरिबदन प्रजापति, कुलदीप राजभर, रमाशंकर राजभर, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राधिका पटेल सहित कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें