फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ग्राम प्रधानों के खिलाफ शिकायतों की जांच के लिए अधिकारी नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार द्वितीय ने ग्राम प्रधानों के खिलाफ शिकायतों की त्वरित जांच और निस्तारण के लिए विभिन्न विकास खंडों की ग्राम पंचायतों के लिए अधिकारियों को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट ने अजमतगढ़, जहानागंज, मिर्जापुर, लालगंज, मार्टीनगंज, पवई, ठेकमा, मुहम्मदपुर, अहिरौला, तहबरपुर, पल्हना, हरैया, सठियांव, तरवां, बिलरियागंज, फूलपुर, पल्हनी, रानी की सराय, मेंहनगर, कोयलसा और अतरौलिया विकास खंडों की ग्राम पंचायतों की जांच के लिए अधिकारी नामित किया है।
साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जांच से 72 घंटे पहले आरोपियों को नोटिस जारी कर तय समय और स्थान पर अभिलेखों के साथ उपस्थित होने को कहा जाए। नोटिस 48 घंटे पहले जारी किया जाएगा। जांच आख्या एक सप्ताह में जिला पंचायत राज अधिकारी को सौंपनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें