फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नए पदाधिकारियों को दिलाई गई पद और गोपनीयता की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भारत विकास परिषद की जनपद शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह रविवार की देर शाम राहुल नगर, मड़या स्थित एक होटल सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय महासचिव रवि प्रकाश जायसवाल और विशिष्ट अतिथि काशी प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष अजीत मल्होत्रा थे। सत्र 2024-25 के शाखा अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और महिला सहभागिता ने अपने कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।
अतिथियों ने अपने संबोधन में परिषद के भारतीय संस्कृति, संस्कार, पर्यावरण और सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान की सराहना की और इसकी समाज में विशिष्ट पहचान को रेखांकित किया।
विज्ञापन

नए सत्र 2025-26 के लिए सीताराम पाण्डेय (अध्यक्ष), डॉ. देवेश दुबे (सचिव), विश्वनाथ अग्रवाल (कोषाध्यक्ष) और सविता बरनवाल (महिला सहभागिता) ने दायित्व ग्रहण किया।
साथ ही, उत्कृष्ट योगदान के लिए सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। शाखा अध्यक्ष सीताराम पाण्डेय ने गतिविधि संयोजकों राम प्रसाद राय (संपर्क), छाया अग्रवाल (सेवा), रमाकांत वर्मा (संस्कार), अजय मिश्र और अजय नारायण उपाध्याय (पर्यावरण) को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अशोक अग्रवाल, बद्री गुप्ता, डॉ. नेहा दुबे, मनीष रत्न अग्रवाल, गोविंद दुबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें