फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: रात में पड़ोसियों ने गिराई दीवार, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ब्यौहरा गांव निवासी सरिता यादव ने पड़ोसियों पर घर में हमला करने, मारपीट और दीवार गिराने का गंभीर आरोप लगाया है। उक्त घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

सरिता ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। एसपी ग्रामीण ने उक्त मामले की जांच कप्तानगंज थाना प्रभारी को सौंपी है।सरिता ने बताया कि 29 अप्रैल 2025 की रात करीब 10 बजे उनके पड़ोसी ने 8-10 लोगों के साथ मिलकर उनके घर पर हमला कर दिया।
आरोपियों ने सरिता और उनके पति दीपक के साथ मारपीट की और चार माह पहले बनी आठ फीट ऊंची व 15 फीट चौड़ी बाउंड्री वॉल को गिराना शुरू कर दिया।
सरिता व उसका पति दीपक उन्हें रोकने लगा तो वह धमकी भी देने लगे। इस घटना से पूरा परिवार भयभीत है। सरिता ने बताया कि उनके पास घटना का वीडियो सबूत के रूप में मौजूद है। पीड़िता ने कप्तानगंज थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज की थी, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। शिकायती पत्र में सरिता ने पुलिस से निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, और बाउंड्री वॉल की मरम्मत के लिए सहायता की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें