प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को लेकर रोडवेज डिपो ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। शहर में 25, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को उनके विद्यालयों तक पहुंचने के लिए स्थानीय मार्गों पर बसों फेरे भी बढ़ाए जाएंगे।
परीक्षा के दौरान बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए स्थानीय मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। अधिकारियों का जोर परीक्षार्थियों को उनके गंतव्य तक पहुंचने के लिए बसों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर है।
प्रमुख मार्गों पर यात्रियों की आवाजाही पर भी नजर रखी जाएगी। इससे जरूरत के अनुसार बसों का संचालन सुनिश्चित किया जा सकेगा। आरएम जगदीश प्रसाद ने बताया कि रोडवेज परिसर की साफ-सफाई का निर्देश दिया गया है।
जो बसें रोडवेज परिसर में खड़ी हैं उन्हें भी संचालित किया जाएगा। बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वह रोडवेज परिसर में मौजूद रहें। जिस रूट के यात्री रहेंगे उस रूट की बस तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए आज कार्यालय परिसर में मीटिंग का आयोजन कर सबको निर्देश दे दिए गए हैं।