फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में एकाएक बढ़ी संक्रमितों की संख्या, गांवों में हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में मंगलवार को एक साथ 18 संक्रमित मिलने से गांवों में हड़कंप का आलम है। पिछले कुछ दिनों से इक्का-दुक्का कोरोना पॉजिटिव ही सामने आ रहे थे। इसके साथ ही स्वस्थ होने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा था। यहां तक कि स्वस्थ होने वालों की संख्या 85 फीसदी के आसपास पहुंच गई थी। अब तक मिले कुल संक्रमितों में 16 मरीज ही सक्रिय मिले थे। मंगलवार को 18 संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद जहां ये संख्या 34 पहुंच गई है, वहां संबंधित गांवों में दहशत का आलम है।
विज्ञापन

मार्टीनगंज संवाददाता के अनुसार की दीदारगंज थाना क्षेत्र के वनगांव निवासी 26 वर्षीय युवती मुंबई से ट्रेन से आई थी। घर पर ही रह रही थी। कुछ बीमार होने पर 19 जून को पीएचसी मार्टीनगंज पर सैंपलिंग हुई थी। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसे डेंटल कॉलेज इटौरा भेजा गया है। फरिहां संवाददाता के अनुसार निजामाबाद थाना क्षेत्र के बढ़हरिया गांव में 38 वर्षीय युवक मुंबई से छह दिन पहले वाराणसी आया था। सरकारी बस से रानी की सराय और वहीं से घर आया। मिर्जापुर ब्लॉक पर 19 जून को सैंपल लिया गया। तीन दिन से गांव सहित अन्य जगह पर घूम रहा था। बिंद्रा बाजार संवाददाता ने बताया कि ठेकमा ब्लाक के सहनूडीह में दो प्रवासी और ठेकमा बाजार के पास एक प्रवासी के पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मचा है। ये भी घर पर ही रह रहे थे। पवई ब्लाक के रज्जाकपुर में महिला कोरोना पॉजिटिव निकली है। ये मुंबई से आई थी। 19 जून को श्रीरामपुर इंटर कॉलेज पवई में 21 लोगों की सैंपलिंग हुई थी। इसमें एक पॉजिटिव आई है। घर पर ही रह रही थी। रानी की सराय संवाददाता के अनुसार सेठवल में एक परिवार के मिले तीन संक्रमित भी 15 जून को मुंबई से आए थे घर पर ही रह रहे थे। कोटिला निवासी एक संक्रमित अमृतसर से आया था। सभी होम क्वारंटीन थी। लाटघाट संवाददाता के अनुसार हरैया ब्लाक के कुरसौली गांव में पॉजिटिव मिले मुंबई में मशीन चलाने का काम करते थे। तीन माह पहले घर से गए थे। 19 जून को घर आए थे। परिवार में चार-पांच लोग हैं। शाहडीह में एक युवक गाजियाबाद से आया था। मोटर मैकैनिक का काम करते थे। इनके साथ दो लोग आए हैं। घर पर क्वारंटीन थे। संक्रमित व्यक्तियों के गांव और घर में रहने से लोगों में दहशत का आलम है।
194 सैंपल लिए
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके. मिश्रा ने बताया कि अब तक कुल 5401 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसमें कुल 5204 जांच रिपोर्ट नेगेटिव और 197 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव है। 23 जून को 149 सैंपल जांच के लिए कलेक्ट किए गए हैं। अब तक कुल 5728 सैंपल जांच के लिए कलेक्ट किए गए है। शेष रिपोर्ट प्रतीक्षारत है।
विज्ञापन

दो और हुए स्वस्थ
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि दो और कोरोना पॉजिटिव मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए। इस प्रकार अब तक कुल 197 कोरोना पाजीटिव मरीज पाए गए हैं। वर्तमान समय में 34 एक्टिव केस हैं, 158 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं तथा छह मरीज की मौत हो चुकी है। दो बीएचयू में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें