फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ससुराल आए युवक के नग्न फोटो किए वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र में अपने ससुराल आए युवक को विपक्षियों ने नग्न कर मोबाइल से फोटो बनाकर गांव में वायरल कर दिया। पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर बरदह थाने की पुलिस चार लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच कर रही है। वहीं युवक की हालत बिगड़ने पर उसकी पत्नी ने फैजाबाद में युवक को भर्ती कराया है। युवक गोंडा के नवाबगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है।
विज्ञापन




गोंडा की रहने वाली एक विवाहिता अपने पति व बच्चों के साथ आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र में स्थित अपने मायके में आई थी। पीड़िता ने बताया कि वह 31 मई को अपने पति व दोनों बच्चों के साथ मायके आई थी। रात में वह अपने बच्चों के साथ सोने चली गई। वहीं गर्मी के कारण उसके पति गाड़ी में एसी चालू कर सोने चले गए। आरोप है कि विपक्षियों को इसकी जानकारी हुई और उन्होंने उसके पति के वाहन का दरवाजा खोलकर पति को कुछ मादक पदार्थ सूंघाकर बेहोश कर दिया।



इसके बाद उनको गाड़ी से निकालकर थोड़ी दूर लेकर गए और उनके सभी कपड़े उतार दिए। उसके बाद अश्लील फोटो लेकर वायरल कर दिया। इसके बाद गांव वालों को बुलाकर आरोप लगाया कि इसका पति शराब पीकर स्वयं कपड़े उतारकर जमीन पर सो रहा था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने बरदह थाना क्षेत्र के उदियावां गांव निवासी प्रिंस तिवारी, रत्नेश तिवारी, विमल तिवारी और देवेंद्र तिवारी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें