फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में बदमाशों की दबंगई: शौच के लिए निकले युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

Thu, 06 Jun 2024 10:28 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले में शौच के लिए घर से निकले युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। घटना के बाद आनन-फानन उसे सौ शैय्या अस्पताल अतरौलिया ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया। 
विज्ञापन
गोली लगने से घायल युवक को अस्पताल ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के बिहरा बुजुर्ग गांव में शौच के लिए जा रहे एक व्यक्ति को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। परिजन उसे लेकर सौ शैय्या अस्पताल अतरौलिया पहुंचे। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
अतरौलिया थाना क्षेत्र के बिहरा बुजुर्ग गांव निवासी कंडक्टर पद पर कार्यरत पवन (30) पुत्र बृजेश शाम को लगभग 8:00 बजे अपने गन्ना के खेत के बगल में शौच करने गया था। जहां बाइक से आए दो अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी। इसके बाद हमलावर बाइक से फरार हो गए।

घटना के बाद आनन-फानन परिजन घायल पवन को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां घायल के पेट में दाहिने तरफ गोली लगी थी। स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।सूचना मिलते ही अतरौलिया थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह भी मौके  पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें