फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जटिल आपरेशन भी अब जिले मेंें

Sat, 13 Jun 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के लोगों को हड्डी के जटिल रोगों के इलाज और आपरेशन के लिए अब दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। सीआर मशीन के चालू हो जाने के बाद उनका पूरा उपचार यहीं हो जाया करेगा। प्रदेश के परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने ये बातें जिला अस्पताल परिसर में शुक्रवार को सीआर मशीन का लोकार्पण करते हुए कहीं।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि जनपद में विकास के काम तेजी से हो रहे हैं। मरीजों की सुविधा के लिए सरकार जिला अस्पताल में हर संभव सुविधा उपलब्ध करा रही है। ताकि गरीब जनता का शोषण न हो सके। इस मशीन के लग जाने से छोटे से छोटा और बड़े से बड़ा आपरेशन जनपद में ही संभव होगा। उन्होंने कहा कि यह सरकार गरीबों की सरकार है, उनके लिए जो भी सुविधा होगी उसे हर हाल में देने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में सीसी टीवी कैमरे, हर वार्ड में एसी, मरीजों के वार्ड में टीवी लगने जा  रहा है। अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन आ चुकी है, कुछ ही दिनों में यह भी जनता की सेवा के लिए समर्पित होगी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. वीआर सिंह ने कहा कि इस मशीन के लगने से मेजर आपरेशन पूरी तरह से संभव है। पहले आपरेशन से पूर्व एक्सरे कराया जाता था अब चिकित्सक लाइव देखकर आपरेशन कर सकेंगे। इस अवसर पर डा. जीएल केसरवानी, डा. ओमप्रकाश, डा. अभिषेक सिंह, डा. केके बरनवाल, डा. आमोद कुमार, डा. अनूप कुमार, सुरेंद्र सिंह, विधानसभाध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव, महाप्रधान शिवमूरत यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें