फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में अब शासन स्तर पर होगी शिक्षकों की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद से संचालित यूपी बोर्ड की परीक्षा में नकल पर नकेल लगाने की पुख्ता तैयारी की जा रही है। नकल विहीन तरीके से परीक्षा कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग तैयारियों में जुट गया है। इस बार की परीक्षा में परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक और शिक्षक-शिक्षिकाओं की तैनाती आनलाइन प्रक्रिया से की जाएगी। अब परीक्षा में शिक्षकों की तैनाती शासन स्तर से की जाएगी। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में तैनात अध्यापकों का पूरा विवरण बोर्ड के वेबसाइट पर अपलोड करना है। सत्यापन में अपलोड डाटा गलत पाए जाने पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक जिम्मेदार होंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने इस आशय का पत्र जिले के समस्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 को नकलविहीन संपन्न कराने की तैयारी तेज हो गई है। बोर्ड परीक्षा में कक्षा निरीक्षकों, परीक्षकों तथा अन्य कार्मिकों की नियुक्ति की प्रक्रिया आफलाइन होती रही है। इससे कई वित्तविहीन विद्यालयों में तमाम अनियमितता मिलती रही हैं। अब बोर्ड परीक्षा में पारदर्शिता बरतने के क्रम में जिले के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में तैनात शिक्षकों का डाटा ऑनलाइन करने की नई व्यवस्था शुरू की गई है। बोर्ड की वेबसाइट पर विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को विद्यालयों में तैनात शिक्षक का नाम, जन्मतिथि, वर्तमान पद पर नियुक्ति की तिथि सहित 15 बिंदुओं पर 20 फरवरी 2022 तक डाटा अपलोड करने की समय सीमा निर्धारित की गई है।
जिले के समस्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को 20 फरवरी तक शिक्षकों का पूरा विवरण बोर्ड के वेबसाइट पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है।-डॉ. वीके शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें