फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तो बैंक ही हो गए ‘कैशलेस’

Tue, 13 Dec 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
बैंक हो गए ‘कैशलेस’
विज्ञापन
बैंकों की तीन दिनों की बंदी के बाद मंगलवार को जनपद के बैंक खुलने पर ठंड और कोहरे के बीच ठिठुरते हुए बड़ी संख्या में लोग रुपये निकालने पहुंचे। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में सभी बैंकों पर खाताधारकों की लंबी कतार लगी हुई थी। कतार में खड़े लोग आपस में धक्कामुक्की करते नजर आए। कैश न होने के चक्कर में कई बैंक बंद रहे।
विज्ञापन


मंगलवार को बैंक खुले तो लोगों को आशा थी कि तीन दिन बाद जब बैंक खुलेंगे तो उनमें लोगों को देने के लिए पर्याप्त मात्रा में कैश उपलब्ध होगा लेकिन तीन दिन बाद खुले बैंकों में कैश की कमी बनी रही। सुबह से ही बैंक के बाहर लाइन लगाकर खड़े लोग बैंक खुलते ही घुस गए। कैश की कमी के कारण उन्हें मनचाही रकम नहीं मिल सकी।

वहीं, जनपद में बैंक की बहुत सी शाखाएं कैश की कमी के कारण बंद रहीं। तीन दिन से पैसे न मिलने से लोग पैसे की मिलने की आशा में सुबह से ही बैंकों के एटीएम पर लाइन लगाकर खड़े थे। कड़ाके की ठंड की परवाह किए बगैर पूरे दिन लाइन में लगे रहे। क्योंकि एटीएम में पैसा नहीं डाला जा सका था। जिसके कारण लोगों पूरे दिन ठिर्ठुते हुए लाइन लगाने को मजबूर होना पड़ा। शाम के समय कुछ प्राइवेट बैंके एटीएम में पैसे डाले जा सके। लेकिन एटीएम में डाला गया पैसा लोगों की भीड़ को देखते हुए कम पड़ गया।
विज्ञापन


नगर के रैदोपुर स्थित ऐक्सिस बैंक के एटीएम पर पैसे लेने के लिए लोगों की लंबी कतार लगी हुई थी। शिब्ली डिग्री कालेज के पास स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया और एलवल स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के एटीएम से रुपये निकल रहे थे। इन दोनों एटीएम पर रुपये निकालने वालों की लंबी कतार लगी थी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें