फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारा-ए तकबीर की सदा से गूंज उठी फिजा

Tue, 13 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
ईदमिलादुन्नबी
विज्ञापन
ईद मिलादुन्नबी के मौके पर सोमवार को मुहल्ला पहाड़पुर स्थित निस्वां गर्ल्स इंटर कालेज में एकत्र हुई अंजुमनों ने मरकज कमेटी के तत्वावधान में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाल कर ईद मिलादुन्नबी त्योहार को धूमधाम से मनाया। अंजुमनों ने हजरत मोहम्मद साहब की शान में नातिया कलाम पेश किया। इस दौरान नारे तकबीर की सदा से फिजा गूंज उठी।
विज्ञापन


जुलूस-ए-मोहम्मदी निस्वां स्कूल से होता हुआ शिब्ली कालेज, पहाड़पुर तिराहा होते पहाड़पुर पहुंचने पर अंजुमन गुलशने रसूल के अध्यक्ष अब्दुल्लाह और चेयरमैन परवेज अहमद की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वनमंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने नातिया कलाम पेश करने वाले अंजुमनों को इनाम दिया। जुलूस पहाड़पुर से तकिया, कोट पहुंचा, जहां पर बसपा विधायक शाह आलम गुड्डू जमाली ने अंजुमनों को इनाम दिया।

नातिया कलाम पढ़ता हुआ जुलूस कोट से टेढिय़ा मस्जिद, हर्रा की चुंगी, बाजबहादुर, राजा साहब का किला होते पुन: कोट चौराहे से दलालघाट, पुरानी कोतवाली, चौक होता पुरानी सब्जीमंडी, कटरा, बदरका से पांडेय बाजार पानी टंकी होता हुआ जामा मस्जिद पर आकर समाप्त हुआ। जुलूस-ए-मोहम्मदी में अंजुमन गुलामे मुस्तफा, अंजुमन फिदायने रसूल, अंजुमन बरकातिया जालंधरी, अंजुमन अजीजुल उलूम पहाड़पुर, अंजुमन इदरीसिया, अंजुमन गौसिया, अंजुमन फराशटोला, अंजुमन जामा मस्जिद, अंजुमन हाफिजे मिल्लत जालंधरी, अंजुमन आशिकाने रसूल कोट अखाड़ा, अंजुमन शोहदाए मुस्तफा नूर नगर अइनिया, अंजुमन मुस्तफा बाजबहादुर, अंजुमन गुलशताने मुस्तफा, अंजुमन याकुबिया सहित अनेक अंजुमनें शामिल रही।
विज्ञापन


इस दौरान मरकज कमेटी के मोहम्मद शाहिद खान, अनवार खान आजमी, मोहम्मद उबैद खान, हाजी जहीर खान, आफताब अहमद, अब्दुल अजीज खान, मोहम्मद आजम खान आदि शामिल रहे। इसके अलावा आप नेता, तेजबहादुर यादव, अभिषेक जायसवाल दीनू भी उपस्थित रहे। जुलूस की सुरक्षा के लिए अपने दलबल के साथ शहर कोतवाल शिशिर द्विवेदी, पहाड़पुर चौकी इंचार्ज अब्दुल वहिद, महिला थानाध्यक्ष नगीना राय, सिधारी थानाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार तिवारी और पीएसी के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें