फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अब ऑनलाइन फीड होगी विद्यार्थियों की शैक्षणिक स्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों की शैक्षणिक स्थिति का ब्योरा अब ऑनलाइन फीड होगा। ऐप पर देखा जा सकेगा कि छात्र को क्या आता है, कितना सीखना बाकी है। दिसंबर से प्रेरणा पोर्टल पर प्रगति कार्ड बनाने का काम शुरू हो जाएगा। इस संबंध में शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में 2555 परिषदीय स्कूल हैं। इनमें करीब ढाई लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इन छात्रों की शैक्षणिक स्थिति कैसी है, यह जानने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी स्कूलों का निरीक्षण करने जाते हैं। इसके अलावा एआरपी एकेडमिक रिसोर्स पर्सन छात्रों की शैक्षणिक स्थिति परखते रहते हैं, ताकि कमजोर छात्रों में सुधार लाने के लिए अलग से प्रयास किए जा सकें। अधिकारी निरीक्षण में छात्रों से सवाल पूछ लेते हैं। जवाब न देने छात्र हतोत्साहित होते हैं।
ऐसा न हो, इसके लिए अब प्रेरणा पोर्टल पर ऑनलाइन हाजिरी लगाने के साथ ही प्रगति कार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रगति कार्ड में छात्र की शैक्षणिक स्थिति का ब्योरा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रगति कार्ड में कक्षा-कक्ष प्रक्रिया, गतिविधि, समूह कार्य, व्यक्तिगत कार्य, लिखित कार्य, मौखिक कार्य और नियमित टेस्ट में छात्र के प्रदर्शन का ब्योरा होगा। प्री-प्राइमरी से कक्षा दो तक के छात्रों से उनकी अत्यधिक पसंद का ब्योरा लिया जाएगा।
प्रगति कार्ड छात्र के शैक्षणिक स्तर को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यदि किसी शिक्षक का स्थानांतरण दूसरे स्कूल में होता है, तो भी उसे प्रत्येक छात्र के शैक्षणिक स्तर की जानकारी हो जाएगी और वह बेहतर कार्य कर पाएगा। इससे यह समझने में भी मदद मिलेगा कि छात्र को कहां परेशानी आ रही है। दिसंबर से प्रगति कार्ड बनने शुरू हो जाएंगे।- राजीव कुमार पाठक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें