आजमगढ़। आपात स्थितियों में त्वरित पुलिस सहायता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आजमगढ़ पुलिस को 112 आपातकालीन सेवा के लिए दो नए पीआरवी वाहन प्राप्त हुए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में विधिवत पूजन कर नारियल फोड़ते हुए और हरी झंडी दिखाकर दोनों वाहनों को रवाना किया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक यातायात विवेक त्रिपाठी, क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन शुभम तोदी सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे डायल 112 सेवा का अधिकाधिक सदुपयोग करें, ताकि पुलिस हर जरूरतमंद तक समय पर और प्रभावी सहायता पहुंचा सके।