फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: उम्र संबंधी धोखाधड़ी को रोकने के लिए अब खिलाड़ियों की आईडी जारी होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। भारतीय बैडमिंटन संघ की तर्ज पर अब उप्र बैडमिंटन संघ भी खिलाड़ियों की आईडी जारी करेगा जिससे उम्र संबंधी धोखाधड़ी को रोका जा सके।
विज्ञापन

अब तक आयोजक जनपदों को स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए एक लाख की पुरस्कार राशि दी जाती थी। लेकिन होटल आदि की दरें बढ़ने के मद्देनजर, अब उन्हें 50,000 की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी प्रदान करने का निर्णय लिया गया। ये निर्णय उप्र बैडमिंटन संघ की वार्षिक बैठक में लिए गए।
उप्र बैडमिंटन संघ की वार्षिक बैठक रविवार को बाबू बनारसी दास यूपी बैडमिंटन एकेडमी, विपिन खंड, गोमती नगर, लखनऊ में संपन्न हुई। चेयरमैन विराज सागर दास की मौजूदगी में संघ के अध्यक्ष नवनीत सहगल ने सुझाव दिया कि प्रतियोगिता आयोजन से पूर्व आयोजक डीएम के सहयोग से होटल एसोसिएशन से वार्ता कर रियायती दर पर कमरे उपलब्ध कराने का प्रयास करें। स्टेट अंपायर्स को अब प्रति दिन 1000 का ऑफिशियेटिंग अलाउंस दिया जाएगा, जिससे उनका उत्साहवर्धन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन जनपदों में खेल सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता है, वे संघ के माध्यम से अनुरोध भेज सकते हैं। संघ खेल निदेशक से समन्वय कर विकास कार्यों को गति देने का प्रयास करेगा। खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में कहीं भी आधिकारिक प्रतियोगिता के लिए स्टेडियम बुकिंग पूरी तरह निशुल्क है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें