मेंहनगर। तहसील बार एसोसिएशन मेंहनगर के सत्र 2026-27 के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। बृहस्पतिवार से चुनाव आचार संहिता भी लागू हो गई है।
चुनाव समिति के अध्यक्ष तेज प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया कि 23 से 28 तक शाम चार बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री और जमा होंगे। 29 को नामांकन पत्रों की जांच, 30 को शाम चार बजे तक नाम वापसी और 31 को शाम 4:30 बजे तक वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।
मतदान 12 नवंबर को सुबह 11 से दोपहर 1:30 बजे तक होगा। इसके बाद दोपहर दो बजे से मतगणना शुरू होगी। चुनाव में अध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष के एक-एक पद के अलावा वरिष्ठ व कनिष्ठ उपाध्यक्ष के एक-एक, प्रशासन व पुस्तकालय सहमंत्री के एक-एक पद पर निर्वाचन होगा। वहीं, वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकारिणी के तीन-तीन सदस्यों का चुनाव कराया जाएगा।
अध्यक्ष और मंत्री पद के लिए नामांकन शुल्क 500 रुपये, उपाध्यक्ष के लिए 300 रुपये तथा कोषाध्यक्ष और सहमंत्री पद के लिए 250 रुपये निर्धारित है।
अध्यक्ष, मंत्री और उपाध्यक्ष पद के फॉर्म की कीमत 100 रुपये, जबकि कोषाध्यक्ष और सहमंत्री पद के फॉर्म की कीमत 50 रुपये है। कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए फॉर्म और नामांकन शुल्क 50-50 रुपये रखा गया है।