फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान उठान में लापरवाही पर चार परिवहन ठेकेदारों को जारी हुई नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद की जा रही धान की खरीद का उठान न होने के कारण कई केंद्रों पर धान खरीद का कार्य प्रभावित हो रहा है। परिवहन ठेकेदारों द्वारा इस कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। जिसके लिए डिप्टी आरएमओ द्वारा सोमवार को चार परिवहन ठेकेदारों को नोटिस जारी कर 25 जनवरी निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष धान का उठान करने का निर्देश दिया। उठान न करने की दशा में ठेका निरस्त करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ आरपी पटेल ने बताया कि शासन के निर्देश पर जनपद में धान खरीद का कार्य निरंतर जारी है। इस समय राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आवंटन माह फरवरी के सापेक्ष खाद्यान्न उठान का कार्य प्रगति पर है। जिसमें परिवहन ठेकेदार भीमसेन यादव जिनको जीयनपुर, पवई, सरायमीर, मुहम्मदपुर और ठेकमा से कुल 42872.20 कुंतल उठान करने का आवंटन किया गया था। जिसके सापेक्ष इनके द्वारा अब तक मात्र 15626.14 कुंतल का ही उठान किया गया है। ठेकेदार सरिता सिंह को पल्हनी, मुबारकपुर, रानी की सराय और तरवां से 43062.81 कुंतल उठान के लिए आवंटन कर लक्ष्य दिया गया था। लेकिन इनके द्वारा अब तक मात्र 15753.73 कुंतल धान का ही उठान किया गया है। ठेकेदार विजेंद्र सिंह को लालगंज, तहबरपुर, महराजगंज, फूलपुर और मार्टीनगंज से उठान के लिए 45747.71 कुंतल का आवंटन किया गया था। लेकिन इनके द्वारा सिफ्र 18798.71 कुंतल का ही उठान किया गया। वहीं ठेकेदार रंगमाल सिंह यादव को बूढ़नपुर, अतरौलिया, बिलरियागंज, हरैया और मेंहनगर से 49493.61 कुंतल का आवंटन किया गया था। जिसके सापेक्ष इनके द्वारा 19607.52 कुंतल का ही उठान किया गया। सभी को नोटिस जारी कर 25 जनवरी तक निर्धारित आवंटन के सापेक्ष उठान करने का निर्देश दिया गया है। अगर इनके द्वारा लापरवाही बरती जाती है और उठान नहीं किया जाता है तो इनका ठेका निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें