आजमगढ़। श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत सोमवार को जिले के विभिन्न कस्बों में झांकियों के साथ निधि समर्पण यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में रामभक्त हाथ मे भगवा झंडा लेकर नगर के प्रत्येक घरों पर जाकर मंदिर निर्माण में जुड़ने की अपील कर रहे थे। इस दौरान जय श्रीराम के उदघोष से पूरा नगर भक्तिमय हो गया।
अतरौलिया: श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत सोमवार को अतरौलिया बाजार में शोभायात्रा एवं झांकी निकाली गई। यात्रा में स्वयंसेवक संघ, विश्व हिन्दू परिषद्, बजरंग दल, भारतीय जनता पार्टी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समेत कई संगठनों के कार्यकर्ताओं सम्मिलित हुए। वैभव चौरसिया, दिनेश मद्धेशिया, जितेंद्र सिंह गुड्डू ,चंद्रजीत तिवारी, सुनील पांडेय, आनंद तिवारी, संतराम निषाद, रामू सिंह, लाखन सिंह, प्रदीप जयसवाल, रामरतन मोदनवाल, प्रमोद सोनकर, महेश सोनी, अमित कुमार रहे। लाटघाट: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए आरएसएस की ओर से निधि समर्पण जन जागरण यात्रा निकाली गई। नैनीजोर मेला मैदान से शुरू हुई यात्रा का समापन रौनापार जूहा स्कूल पर हुआ। यात्रा में आरएसएस के साथ भाजपा, हिंदू महासभा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी सम्मिलित हुए। प्रवीण सिंह राठौर, संतोष सिंह, देवेंद्र सिंह, जगत नारायण, नागेंद्र पटेल, आशीष राय, विद्या सिंह, राज बहादुर सिंह, आशीष गुप्ता आदि थे।
इनसेट
मंदिर निर्माण के लिए दिए 15 लाख
बिंद्राबाजार। शांति सुदामा ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूट के साथ ही कई संस्थानों के चेयरमैन एवं उद्योगपति दीपक राय ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर बन रहे भव्य मंदिर निर्माण में 15.11 लाख रुपये का सहयोग दिया गया। उन्होंने यह धनराशि आरएसएस के विभाग प्रचारक बैरिस्टर को सौंपी। उन्होंने सभी लोगों से अपने सामर्थ्य के अनुसार अधोध्या में बन रहे भव्य मंदिर के लिए योगदान करने की अपील की। सचिदानन्द राय, राकेश दूबे, जितेन्द्र बहादुर सिंह, बालमुकुंद राय, सूरज प्रकाश राय, सत्यम राय उपस्थित रहे।