फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म परिवर्तन न रुका तो अनशन

Fri, 26 Jun 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो, अाजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में ईसाई मिशनरियों द्वारा कराए जा रहे धर्म परिवर्तन को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता काफी आक्रोशित दिखे। शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर ईसाई मिशनरियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

हियुवा के जिला संयोजक हरिवंश मिश्र ने कहा कि ईसाई मिशनरियों द्वारा जिले में बड़े पैमाने पर लगातार धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। 23 जून की रात को मनचोभा गांव में धर्म परिवर्तन का कार्य कराया जा रहा था।
 सूचना देने पर नगर कोतवाल मौके पर पहुंचे और धर्म परिवर्तन का कार्य करा रहे पादरी को हिरासत में ले लिया। इसके बाद भी पादरी के खिलाफ कोई एफआईआर न दर्ज करके छोड़ दिया गया। इसके पहले जहानागंज थाना क्षेत्र के कादीपुर गांव में 11 जून को धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। 12 जून को इसकी सूचना पत्र के माध्यम से एसपी को दी गई थी। इसी तरह संगठन ने मेहनगर थाने के तीन-चार गांव के उन लोगों के नाम दिए थे जो पैसे की लालच में धर्म परिवर्तन का कार्य करा रहे हैं।
विज्ञापन

सूचना के बाद भी उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। चेतावनी दी कि धर्म परिवर्तन कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो हिंदू युवा वाहिनी और अन्य हिंदू संगठन इस मुद्दे को लेकर आमरण अनशन करेंगे। इस मौके पर  विश्व हिंदू महासंघ के अरुण सिंह साधू, जिला उपाध्यक्ष विनोद सोनकर, नगर प्रभारी रामशकल चौहान, दिनेश चौहान, सूरज सिंह, दिनेश कुमार, पल्टन राजभर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें