आजमगढ़। जिला प्रशासन भले ही ऑक्सीजन की किल्लत न होने का लगातार दावा कर रहा है लेकिन ऑक्सीजन के आभाव में लोगों के मौत का सिलसिला अभी जारी है। जयीनपुर कोतवाली क्षेत्र के कटईचा गांव निवासीनी एक महिला ने सोमवार की सुबह ऑक्सीजन के आभाव में इलाज के दैरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कटईचा गांव निवासीनी 46 वर्षीया रामरती देवी पत्नी श्यामकरन प्रजापति मालटारी बाजार में चाय की दुकान करती थी। कोरोना कर्फ्यू के चलते दुकान बंद थी, जिससे वह इन दिनों घर पर ही रह रही थी। तबीयत तो उसकी कई दिनों से खराब थी लेकिन रविवार की सुबह ऑक्सीजन लेवल कम होने लगा। जिस पर परिजन ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ऑक्सीजन नहीं उपलब्ध हो सका। अस्पताल प्रशासन ने परिजनों से ही ऑक्सीजन की व्यवस्था करने को कहा। ऑक्सीजन के आभाव में महिला ने सोमवार की सुबह अस्पताल में ही इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका तीन पुत्र व एक पुत्री की मां थी। मौत के बाद परिजन शव लेकर घर चले आए और अंतिम संस्कार कर दिया। ऑक्सीजन के आभाव में महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।