विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन मंगलवार को किसी भी पार्टी के प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। आजमगढ़ सदर के सपा प्रत्याशी दुर्गा प्रसाद यादव, भाजपा प्रत्याशी अखिलेश मिश्र, मुबारकपुर के बसपा प्रत्याशी शाहआलम, सपा के अखिलेश यादव, सगड़ी से बसपा के कमला, निजामाबाद से सपा के आलमबदी, लालगंज से सपा बेचई, दीदारगंज से भाजपा के कृष्णमुरारी और मेंहनगर से सपा प्रत्याशी कल्पनाथ समेत कुल 40 प्रत्याशियों ने पर्चे लिए।
नामांकन के पहले दिन विभिन्न पार्टियों के कुल 40 प्रत्याशियों पर्चे लिए। इनमें आजमगढ़ सदर से कुल पांच प्रत्याशियों ने पर्चे लिए। इनमें सदर के सपा प्रत्याशी दुर्गा प्रसाद यादव पु़त्री स्व. रामध्यान निवासी आहोपट्टी, पटखौली ने सदर समाजवादी पार्टी की ओर से चार सेट, भाजपा प्रत्याशी अखिलेश मिश्र, निर्दल पवन कुमार सिंह पुत्र बाबूराम सिंह निवासी बेलाखास, ठेकमा एक सेट, बहुजन मुक्ति पार्टी की प्रियंका चौहान पत्नी धर्मेंद्र कुमार चौहान निवासी गोपालपुर, मेंहनगर एक सेट, असंख्य समाज पार्टी के मु. आरीफ अंसारी पुत्र मु. अयुब अंसारी निवासी कुंदीगढ़ ने एक सेट में पर्चा लिया।
अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी डा. संग्राम यादव की ओर से चार सेट, उलेमा काउंसिल से पुलह प्रशस्त ने एक सेट में पर्चा लिया। मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी शाहआलम उर्फ गुड्डू जमाली ने चार सेट, भाजपा के लक्ष्मण मौर्य ने दो सेट, सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव पुत्र रमाकांत यादव समेत कुल पांच प्रत्याशियों ने पर्चा लिया। सगड़ी विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी वंदना सिंह पत्नी स्व. सर्वेश सिंह ने दो सेट, अपना दल से रणजीत सिंह ने पर्चा लिया। गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी कमला ने दो सेट, सपा के नफीस अहमद ने चार सेट में पर्चा लिया।
निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी आलम बदी की ओर से तीन सेट, निर्दल बृजभान यादव पुत्र लोचन यादव निवासी देवपारा एक सेट, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी जितेन्द्र हरि पांडेय ने एक सेट, राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल के प्रत्याशी राजनेत यादव ने दो सेट, पिछड़ा वर्ग महापंचायत के प्रत्याशी जयजय राम ने दो सेट में समेत कई ने पर्चा लिया। लालगंज विधानसभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी बेचई पुत्र तेजू निासी पसिका मार्टीनगंज ने चार सेट, बसपा प्रत्याशी आजाद अरिमर्दन ने एक सेट में पर्चा लिया। विधानसभा फूलपुर पवई से बसपा प्रत्याशी अबुल कैस पुत्र अब्दुल सलाम में पर्चा लिया।
मेहनगर विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी कल्पनाथ, भारतीय समाज पार्टी की प्रत्याशी मंजु, विधानसभा दीदारगंज से भाजपा प्रत्याशी कृष्णमुरारी विश्वकर्मा ने चार सेट में पर्चा लिया।