फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से संपन्न हुआ निजामाबाद का ऐतिहासिक मेला

विज्ञापन
निजामाबाद में भैया दूज पर लगे मेले के लिए चीनी की मिठाई बनाते हलवाई। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
निजामाबाद। स्थानीय कस्बे में गोवर्धन पूजा व भैयादूज पर ऐतिहासिक मेले का आयोजन होता है। सोमवार को सुबह से ही मेले में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी। शाम होते ही झिलमिल रोशनी से पूरा नगर जगमग हो उठा। बच्चों जहां खिलौनों की दुकानों पर जुटे हुए नजर आए तो वहीं महिलाएं सौदर्य प्रसाधन की खरीद में जुटी रहीं।
विज्ञापन

निजामाबाद कस्बे में दीपावली पर्व पर तीन दर्जन से अधिक पूजा पंडाल स्थापित होते हैं। लेकिन इस बार कोरोना महामारी के कारण मेले में पहले वाली रौनक देखने को नहीं मिली। सोमवार को आयोजित मेले में सुबह से ही भीड़ आनी शुरू हो गई थी। स्थानीय दुकानदारों के साथ ही बाहर से आए कई दुकानदारों ने भी अपनी-अपनी दुकानें लगाई हुई थी। खान-पान से लेकर खिलौने और शृंगार के सामानों की दुकानें सजी हुई थी। मेले में लोगों ने चाट, फुल्की और जलेबी का लुत्फ उठाया। मेलार्थियों ने पूजा पंडालों पर पहुंच कर देवी प्रतिमाओं का दर्शन पूजन करने के साथ ही मेले का भी जमकर आनंद उठाया। सुरक्षा व्यवस्था के तहत भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती मेला क्षेत्र में की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें