फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाइयों को टीका लगा बहनों ने की लंबी उम्र की कामना

विज्ञापन
अहरौला के बस्तीभुजबल गांव के काली मंदिर पर भाईया दूज की पूजा-अर्चना करती बहने। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। भाईयों की लंबी उम्र की कामना को लेकर बहनों द्वारा मनाया जाने वाला भैयादूज का पर्व सोमवार को जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया। जगह-जगह गोठ बना कर बहनों ने गोवर्धन की पूजा अर्चना की। इसके पश्चात भाईयों को टीका लगा कर उनके लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन

भैया दूज पर्व के लेकर सुबह से ही बहनों में उत्साह का माहौल था। जगह-जगह बहनें एकजुट होकर गोबर से गोठ बनाने की कवायद में जुट गई। इसके पश्चात एकजुट होकर विधि विधान के साथ गोवर्धन की पूजन अर्चना किया और भाई के लंबी उम्र की कामना की। गोठ में गोवर्धन की पूजना अर्चना के पश्चात बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक कर उनके लंबी उम्र की कामना किया। भाएयों ने भी बहनों को नेग देने के साथ ही सैदव उनकी रक्षा व मान रखने का वचन दिया। शहर से लेकर गांव तक गोठ में पूजन को लेकर बहनों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। अंबारी संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के अंबारी, माहुल, गनवारा, मैगना, गोधना, बिलारमऊ, खंजहापुर, हब्बीगंज, पल्थी, दीदारगंज, पुष्पनगर, कुशलगांव समेत पूरे क्षेत्र में अन्नकूट व भैयादूज का पर्व विधि विधान के साथ मनाया गया। सगड़ी संवाददाता के अनुसार भैया दूज व गोवर्धन पूजन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने पूजन अर्चन कर भाईयों के लंबी उम्र की कामना की। क्षेत्र के मालटारी, भदांव, जोकहरा, अंजानशहीद, जीयनुपर, चांदपट्टी, पकवा इनार, रामगढ़, अजमतगढ़, लाटघाट आदि स्थानों पर गोठ बना कर पूजन अर्चन किया गया। मेजवां संवाददाता के अनुसार फूलपुर कस्बा व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को गोवर्धन पूजा धूमधाम से आयोजित हुई। शनीचरा बाजार के नाऊ गली में महिलाओं ने गोवर्धन की पूजा अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाकर परिवार के सुख समृद्धि की कामना किया।

निजामाबाद में भैया दूज पर लगे मेले के लिए चीनी की मिठाई बनाते हलवाई।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें