फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जन आरोग्य मेले में नौ टीबी और 113 कुपोषित बच्चे चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के तहत रविवार को जनपद के सभी 77 निर्धारित स्वास्थ्य केंद्रों पर सफलतापूर्वक मेले का आयोजन किया गया। मेले में 86 चिकित्सकों एवं 284 पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति में मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान टीम ने नौ टीबी और 113 कुपोषित बच्चों का चिह्नांकन किया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने बताया कि मेले में कुल 2279 मरीजों का पंजीकरण हुआ, जिनमें 1057 पुरुष, 941 महिलाएं और 281 बच्चे शामिल रहे। इस दौरान 70 आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए, जबकि कोविड हेल्प डेस्क पर 169 मरीजों की जांच की गई। इसमें 329 गैस्ट्रो, 313 डायबिटीज, 254 त्वचा रोग, 206 श्वसन, 106 उच्च रक्तचाप, 47 लीवर, 23 एनीमिया और 9 टीबी मरीज चिन्हित किए गए। इसके अलावा 107 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच तथा 113 कुपोषित बच्चों का चिह्नित किया गया। अन्य बीमारियों के 899 मरीज मिले और 8 मरीजों को उच्च संस्थान के लिए रेफर किया गया। विशेषज्ञ सेवाओं के तहत 2 जनरल सर्जन, 2 नेत्र सर्जन, 3 स्त्री-रोग विशेषज्ञ और 1 ईएनटी विशेषज्ञ ने भी मरीजों को परामर्श प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें